ये है दुनिया की सबसे लंबी औरत, जानिए कितनी है इनकी लम्बाई

Yao defen

यूं तो आपने एक से एक लंबे आदमी और औरतों को देखा होगा। बॉलीवुड में भी आजकल लंबी अभिनेत्रियां जैसे की दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ छाई हुई है। परंतु आज हम जिसके बारे में बात करने जा रहे हैं उस महिला के आगे बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां भी बहुत छोटी पड़ जाएं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं चीन की रहनी वाली “याओ डेफेन” की। याओ दुनिया की सबसे लंबी महिला थीं और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Yao defen images

याओ डेफेन ने खुद ही दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का दावा किया था। इनकी लंबाई 7फीट 9 इंच (233 सेंटीमीटर) थी। याओ का वजन 200 किलो और साइज़ 26 (UK) / 78 (EU) फीट था। उनके शरीर की ऐसी बनावट के कारण उनकी पीयूष ग्रंथि में ट्यूमर था। बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मात्र 40 साल की उम्र में ही चीन के ज़हुँचेंग शहर में उनकी मृत्यु हो गई। चीन के मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आज भी कोई उनके रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है और याओ दुनिया की सबसे लम्बी महिला कहलाती हैं।

yao defen photo

जैसे ज्यादा पतले होना या जयादा मोठे होना अच्छा नहीं होता। वैसे ही कभी कभी ज्यादा लम्बाई का होना भी अभिशाप बन जाता है। ऐसा ही याओ के साथ होता था याओ ने बताया था कि लंबाई को लेकर उन्हें हमेशा स्कूल में तंग किया जाता था। याओ को अपनी लंबाई के कारण विमान और कारों में बैठने में दिक्कत आती थी। उन्हें 47 नंबर साइज़ का जूता आता था इसलिए उन्हें महिलाओं के जूते भी नहीं मिलते थे।

तो दोस्तों आपको ये खबर कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here